Posts

Showing posts with the label japan

चकल्लस- जापान, बारिश और यादव जी की कार

रोडी- अरे पप्पू भाई, दो चाय बनवा देना. देखना पत्ती थोड़ी तेज हो. क्यों बे तुम काहे को परेशान बैठे हो. बिंदास- अबे हमें कौन सी परेशानी, सोच रहे हैं आजकल लोगों को चर्चा का नया मुद्दा मिल गया है. न्यूक्लियर बारिश. रोडी- ये क्या है? बिंदास- किस दुनिया में रहते हो, चाय का ऑर्डर तो ऐसे देते हो जैसे, न जाने कितने परेशान हो. साले भूसा भरा है क्या तुम्हारे दिमाग में? देख नहीं रहे आजकल जापान में न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाके हो रहे हैं और एसएमएस चल रहे हैं कि तेजाबी बारिश होने की संभावना है. अगर आपके यहां बारिश हो रही है तो उसके थमने तक घर से बाहर न निकलें. रोडी- अच्छा तो ये बताओ.... हम कहें..... क्या कह रहे हो. लेकिन भाई क्या सही में तेजाबी बारिश होगी. बिंदास- पता नहीं, सुन तो रहे हैं. टीवी चैनल वाले भी चिल्ला-चिल्लाकर यही बता रहे हैं. सच ही होगा. रोडी- अबे तो हम कहां मर रहे हैं. हमारे जैसे लोग मरते नहीं हैं. मैं तो शिद्दत से 2012 का इंतजार कर रहा हूं, गुरू अगर दुनिया खत्म हुई तो अपन तो मजे सी जीएंगे. न कोई टोकने वाला, न कोई रोकने वाला. बिंदास- लेओ चाय पीओ. रोडी- अच...