Posts

Showing posts with the label cricket

चकल्लस- ये कैसा 'विश्वकप'

Image
ICC World Cup Trophy रोडी- और क्या हाल हैं गुरु? बिंदास- अमां ठीक ही हैं, तुम बताओ? रोडी- कल का मैच देखा था क्या? बिंदास- पता नहीं बे, डेली तो इतने होते हैं. कितने देखूं? रोडी- अमां, जाओ. मिस कर गए तुम. क्या मैच था गुरू. अबे,  ऑयरलैंड ने इंग्लैंड को वो घुस के मारा है कि स्ट्रॉस भाई अपने स्ट्रॉ लगाकर ग्लूकोज पी रहे होंगे. बिंदास- अच्छा. सही में. आयरलैंड ने निपटा दिया. रोडी- और नहीं तो क्या, मेरा तुमसे कोई मजाक का रिश्ता है क्या?  अबे 300 के ऊपर चेज कर डाले. बिंदास- अरे छोड़ो, सच बताऊं फिक्स होगा मैच. रोडी- तुमको साले, हर दाल में काला ही दिखता है. बिंदास- अबे अब दाल ही काली हो चली है. पाकिस्तान तो पहले से बदनाम है.  करोड़ों के वारे न्यारे होते हैं. पिछले वल्र्डकप में नहीं देखा था.  फिक्सिंग के चक्कर में ही बॉब वूल्मर को मार डाला पाकिस्तानियों ने.  बड़ा डंका बजा कि स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस पहुंचेगी हत्या की जांच करने.  जानते हो, एक अकेला अधिकारी ही पहुंचा था.  अबे, करोड़ों डॉलर दांव पर ल...