Posts

Showing posts from March, 2015

कल्‍लू मरि गए, चुन्‍नी मरि गईं, बेटवा अब भी गरीब

Image
कल्‍लू मरि गए, चुन्‍नी मरि गईं, बेटवा अब भी गरीब, ननकऊ का बेटवा मंत्री हुई गवा, बेटवा अब भी गरीब,   राधे का भतीजा कलेक्‍टर हुई गवा, बेटवा अब भी गरीब,   ताहिर की चाची मेयर हुई गईं, बेटवा अब भी गरीब,   जानी की बिटिया के शादी हुई गै, बेटवा अब भी गरीब,   गये साल हम पार्टी बदला, पर बेटवा अब भी गरीब, मुला, इस साल फ‍िर पार्टी बदला, पर बेटवा अब भी गरीब, कल्‍लू मरि गए, चुन्‍नी मरि गईं, बेटवा अब भी गरीब।। - अजयेंद्र